स्‍ट्रेच मार्क्‍स (त्वचा का खिचाव) केसे दूर करे .....!

Stretch Marks (pulling of the skin) to remove Casey
* स्‍ट्रेच मार्क्‍स शरीर पर पडी़ वह सफेद क्षीण रेखाएं होती हैं जो कि प्रेगनेंसी के समय या फिर अचानक मोटे हो जाने पर पड़ जाती हैं। कई लड़के जो जिम में जाकर बॉडी बिल्डिंग के लिए एक्सरसाइज करते हैं, उन्‍हें भी यह परेशानी कंधे, पीठ या जांघों में हो जाती है।
* कई केसों में तो स्‍ट्रेच मार्क्‍स अपने आप ही गायब हो जाते हैं लेकिन ज्‍यादातर केसों में यह नहीं जाते। हो सकता है कि जब भी आप साडी़ पहनती होंगी तो यह स्‍ट्रेच मार्क्‍स बिल्‍कुल साफ दिखाई पड़ते होंगे, तो ऐसे में आप साडी़ पहनना तो नहीं छोड़ सकती।
* हमारी त्‍वचा दो सतहों में बनी होती हैं, जब कोई महिला गर्भवती होती है या कोई इंसान अचानक मोटा होता है तो हमारी त्‍वचा में भी खिंचाव आने लगता है। ऐसे में त्‍वचा की बाहरी सतह तो खिंच जाती है, लेकिन आंतरिक त्‍वचा इस खिंचाव को लंबे समय तक सह नहीं पाती और इसके अंदर का टिशू टूटता चला जाता है, जिससे त्‍वचा में स्‍ट्रेच मार्क* शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स तब पड़ते हैं, जब स्किन ओवर स्ट्रेच हो जाती है। मार्केट में मिलने वाली बहुत सी क्रीम इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने का दावा करती हैं। लेकिन, ये ठीक से नहीं कहा जा सकता कि ये क्रीम स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाएंगी ही दिलाएंगी। इसके अलावा, इन क्रीम्स में केमिकल होता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसा नहीं है कि इन स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने का कोई उपाय नहीं है। घरेलू नुस्खों को आजमाकर आप आसानी से इन स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं।
* हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इन घरेलू नुस्खों से स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ने लगते हैं और फिर धीरे-धीरे गायब हो जाते हैं।
* एलो वेरा जैल स्ट्रेच मार्क्स में बेहद फायदेमंद होता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे हल्के पड़ते हैं और फिर स्किन से बिल्कुल गायब हो जाते हैं। एला वेरा जैल बनाने के लिए आपको एक कप ऑलिव ऑइल, 10 विटामिन ई कैप्सूल और 5 विटामिन एक कैप्सूल की आवश्यकता होती है। इन सबको लेकर एक साथ मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। पेस्ट को स्किन पर तब तक रहने दें जब तक स्ट्रेच मार्क्स पेस्ट को सोख न ले। ताजा एलो वेरा का गूदा मसाज करने से त्‍वचा टोन होती है और इसमें शामिल एंजाइम खराब हो चुकी त्‍वचा को हटा कर दूसरी त्‍वचा को हाइड्रेट करता है।
* लैवन्‍डर तेल को अगर दिन में तीन बार स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर लगाया जाए तो धीरे-धीरे निशान गायब होने लगता है और उसकी जगह पर नई त्‍वचा आने लगती है।
* खीरे का रस भी स्ट्रेच मार्क्स में बेहद फायदेमंद होता है। स्ट्रेच मार्क्स से जल्दी निजात पाने के लिए खीरे के रस में नींबू की कुछ बूंदे मिलाए और पेस्ट बनाएं। इसे स्किन पर जहां स्ट्रेच मार्क्स है रगड़े। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
* अंडे का सफेद भाग स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। इससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ते हैं। अंडे के सफेद भाग में अमीनो एसिड और प्रोटीन होता है। इससे स्ट्रेच मार्क्स जल्दी ठीक होते हैं।
* स्‍ट्रेच मार्क्‍स की डेड और डैमेज स्‍किन को एप्रीकॉट स्‍क्रब से दूर किया जा सकता है।
* स्ट्रेच मार्क्स से जल्दी छुटकारा पाने के लिए आप विटामिन ई ऑइल का यूज भी कर सकते हैं। विटामिन ई की गोलियों को पीसकर मॉश्चराइजर के साथ स्किन पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप विटामिन ई की गोलियों को खा भी सकते हैं।
* चीनी में कुछ बूंद बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाकर स्किन पर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स दूर होते हैं। आप नहाने के कुछ देर बाद बादाम-चीनी और नींबू का पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स हल्के पड़ना शुरू हो जाएंगे। इस पेस्ट को कम से कम एक महीने तक अपनी स्किन पर लगाएं।
* अपने आहार में विटामिन सी और ई वाले फल और सब्‍जियां शामिल करें। यह आहार नई टिशू की ग्रोथ में मदद करके खराब हो चुकी टिशू की मरम्‍मत करते हैं। जिंक वाले आहार जैसे, नट्स और बीज और ज्‍यादा स्‍ट्रेच मार्क्‍स पैदा होने से रोकते हैं। विटामिन के रिच फूड जैसे, डेयरी प्रोडक्‍ट, लीवर, हरी सब्‍जियां और टमाटर स्‍ट्रेच मार्क्‍स को ठीक करते हैं।
* कई तरह के तेलों को विटामिन के साथ मिला कर प्रयोग करने से स्‍ट्रेच मार्क्‍स दूर हो जाते हैं। जैसे विटामिन ए और ई की कैप्‍सूल के साथ लेवेन्‍डर, एवाकाडो या कैमोमाइल के तेल को मिक्‍स कर के लगाया जाए।
* बादाम तेल के साथ एक चम्मच शक्कर मिलाएं और उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की डाल अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर लगाएं। नहाने से दस मिनट पहले रोजाना इसे लगाएं और हल्का सा रगड़ें। एक महीने लगातार ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स हल्के हो जाते हैं।
* स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अरंडी का तेल भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर अरंडी का तेल लगाएं, फिर उस हिस्से को प्लास्टिक बैग से लपेट लें। अब हॉट वॉटर बॉटल से करीब आधा घंटे सिकाई करें और हल्का रगड़ें। धीरे-धीरे स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाएंगे।

स्‍ट्रेच मार्क्‍स (त्वचा का खिचाव) केसे दूर करे .....! स्‍ट्रेच मार्क्‍स (त्वचा का खिचाव) केसे दूर करे .....! Reviewed by Unknown on 04:49 Rating: 5

No comments:

20 मिनट मे गोरी त्वचा पाने के घरेलू उपाय

http://healthbeautyera.blogspot.com. Powered by Blogger.